'नया हमला हुआ तो पहले से घातक होगा जवाब', ईरान की US को चेतावनी
ईरानी सेना के प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिका का कोई भी नया हमला हुआ तो उसके सैन्य ठिकानों और हितों को निशाना बनाया जा सकता है. वहीं, विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि तेहरान खाड़ी देशों के साथ मिलकर क्षेत्रीय सुरक्षा व्यवस्था चाहता है.