होने वाले हैं ग्रेजुएट? UK की 4 यूनिवर्सिटी दे रही मौका!
ब्रिटेन की चार यूनिवर्सिटी भारत में अपने कैंपस के जरिए पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए नवंबर 2026 के आखिर में संयुक्त प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित करेगी. इस पहल में 2027 में पोस्टग्रेजुएशन पूरा करने वाले 250 से ज्यादा छात्र हिस्सा लेंगे. पहली बार आयोजित हो रही इस ड्राइव में कंपनियां चारों कैंपस के शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों का इंटरव्यू लेगी और उन्हें डिग्री पूरी होने से पहले ही नौकरी का ऑफर दे सकेगी.