Delhi के चावड़ी बाजार में इमारत गिरने से मची अफरा-तफरी!
दिल्ली के चांदनी चौक इलाके के चावड़ी बाजार में गुरुवार को एक निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत का हिस्सा ढह गया. हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल है. मलबे में और लोगों के दबे होने की आशंका के बीच एनडीआरएफ और दमकल विभाग की टीमें बचाव अभियान चला रही हैं. इस बीच आम आदमी पार्टी नेता सौरभ भारद्वाज ने सरकार और एमसीडी पर गंभीर सवाल उठाए हैं.