Delhi-NCR में लागू हुआ GRAP-3, इन गाड़ियों पर लगा बैन!
दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने ग्रैप का तीसरा चरण लागू कर दिया है. इसके तहत धूल फैलाने वाले निर्माण और खनन कार्यों पर रोक रहेगी. दिल्ली समेत कई शहरों में बीएस-3 पेट्रोल और बीएस-4 डीजल की चार पहिया गाड़ियों पर प्रतिबंध लगेगा. पांचवीं तक की कक्षाओं में हाइब्रिड पढ़ाई और सरकारी दफ्तरों में घर से काम के निर्देश भी दिए जा सकते हैं.