Delhi में स्मॉग का कहर, मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट
दिल्ली-एनसीआर में ठंड बढ़ने के साथ प्रदूषण ने भी चिंता बढ़ा दी है. 21 अक्टूबर को राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक 245 दर्ज हुआ और इस मौसम में पहली बार हवा खराब श्रेणी में पहुंच गई. इसके बाद ग्रैप का पहला चरण लागू किया गया है. वहीं, बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र और अन्य मौसमी गतिविधियों के कारण 22 अक्टूबर को 15 राज्यों और क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई गई है.