Live webcams
CCTV: कार की छत पर लिटाकर हाथ शीशों में फंसाए; 1.5 km बाद गिराकर कुचला
कानपुर में पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने 37 साल के बीरू सिंह को कार से टक्कर मारने के बाद 1.5 किलोमीटर तक घसीटा और फिर गाड़ी चढ़ा दी. गंभीर रूप से घायल बीरू की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. मृतक के परिवार ने पुलिस पर केस दर्ज करने में देरी का आरोप लगाया है. पुलिस फिलहाल आरोपियों की मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर उनकी तलाश में जुटी हुई है.