Gujrat के सरकारी अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं की खुली पोल
गुजरात के राजकोट सिविल अस्पताल का एक वीडियो व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है. इसमें करीब 70 साल की बुजुर्ग महिला अपने बीमार परिजन को स्ट्रेचर पर खुद खींचकर ले जाती दिख रही हैं. वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन ने घटना को दुखद बताते हुए जांच शुरू करने की बात कही है. संबंधित एजेंसी को नोटिस जारी किया गया है और भविष्य में ऐसी स्थिति रोकने के लिए नई व्यवस्था बनाने की बात कही गई है.