4 दिन में ₹21 लाख करोड़ स्वाहा! इन 5 वजहों से शेयर बाजार में हाहाकार
Indian Share Market: भारतीय शेयर बाजार में लगातार चार दिनों से जारी गिरावट ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है. पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट वैल्यूएशन करीब ₹20.79 लाख करोड़ घट गया. बीते कारोबारी सप्ताह में सेंसेक्स में 1,605 अंकों की गिरावट आई.