Delhi के स्कूल में हुई दिल दहला देने वाली घटना!
दिल्ली के शाहदरा जिले के कृष्णा नगर स्थित एक सरकारी स्कूल में 12वीं की 17 वर्षीय छात्रा की कथित आत्महत्या से हड़कंप मच गया. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, छात्रा स्कूल परिसर में जली हुई हालत में मिली और उसकी मौत हो गई. उसके बैग से कुछ सामान मिलने की बात कही गई है. तीन पन्नों का सुसाइड नोट मिलने की भी चर्चा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है.