इजरायल में चुनाव आज, नेतन्याहू की सत्ता का क्या होगा
Israel elections 2026: इजरायल में 7 अक्टूबर 2023 को हुए हमास हमले के बाद यह पहला राष्ट्रीय चुनाव है. मौजूदा प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की राजनीतिक किस्मत इस चुनाव में दांव पर है, जहां वे पूर्व प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट और पूर्व IDF प्रमुख गादी आइज़ेनकोट के साथ कड़ी टक्कर में हैं. चुनाव में गाजा संघर्ष, सुरक्षा, सैन्य सेवा और न्यायिक सुधार मुख्य मुद्दे हैं.