Live webcams
नौकर ने ही लूटा मालिक का घर, पेड़ के सहारे घुसा, 22 लाख के जेवर उड़ाए
बिजनौर के अफजलगढ़ में रेस्टोरेंट कारोबारी कृष्ण मोहन गुप्ता के घर से 22 लाख रुपये से अधिक के जेवर और 76 हजार रुपये चोरी होने का पुलिस ने खुलासा किया है. आरोप है कि वर्षों से घर में काम कर रहा मोहम्मद कैफ पेड़ के सहारे घर में घुसा था. CCTV फुटेज से पहचान होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद किया.