Live webcams
साड़ी में छिपाया जेवरों का बॉक्स, 45 लाख की चोरी CCTV में कैद
मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में एक सराफा दुकान से करीब 45 लाख रुपये के सोने के जेवर चोरी होने का मामला सामने आया है. आरोप है कि ग्राहक बनकर आईं तीन महिलाओं ने गहने दिखाने को कहा और दुकानदार का ध्यान भटकाया. इसी बीच एक बॉक्स साड़ी में छिपा लिया. करीब 15 मिनट बाद दुकानदार को बॉक्स गायब होने का पता चला. CCTV फुटेज देखे और पुलिस को सूचना दी.