विपक्ष की महारैली को CJP का समर्थन, CEC ज्ञानेश कुमार का मांगा इस्तीफा
कॉकरोच जनता पार्टी ने 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली INDIA ब्लॉक की रैली को समर्थन दिया है. पार्टी ने SIR को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है और कहा है कि इससे स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों की विश्वसनीयता प्रभावित हुई है.