कैप्टन स्मित के सिर पर चोट के निशान बताते हैं कॉकपिट के संघर्ष की कहानी
दुबई से इजरायल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में क्या हुआ था, इसका अंदाजा आप सिर्फ एक तस्वीर को देखकर लगा सकते हैं. ये तस्वीर है कैप्टन स्मित मछार के जख्मों की. बुधवार को जब UAE ने उन्हें सम्मानित किया तो उनके सिर में लगे टांके और घाव के निशान सिहरा देते हैं और फिर हर शख्स इस बहादुरी की दाद दिए बिना नहीं रह पाता है.