दिल्ली में अभी 16 नवंबर तक रहेगी 27 हजार पैरामिलिट्री फोर्सेज की तैनाती
केंद्र सरकार ने दिल्ली में CAPF की 270 कंपनियों की तैनाती 16 नवंबर तक बढ़ा दी है. गृह मंत्रालय ने INDIA ब्लॉक की 1 नवंबर को रामलीला मैदान में होने वाली रैली, संभावित प्रदर्शनों और त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह फैसला लिया है. इस तैनाती को तीसरी बार बढ़ाया गया है.