Bosnia में हुआ बड़ा विमान हादसा, 4 सैनिकों की हुई मौत
बोस्निया और हर्जेगोविना में इटली का सैन्य हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने से चार सैन्यकर्मियों की मौत हो गई, जबकि 11 अन्य घायल हुए हैं. यूरोपीय संघ बल के मुताबिक, हादसा नियमित प्रशिक्षण अभियान के दौरान ब्रचको के पास हुआ. घायलों की हालत स्थिर बताई गई है और उनका अस्पताल में इलाज जारी है. दुर्घटना की वजह जानने के लिए जांच शुरू कर दी गई है. हादसे में किसी नागरिक को नुकसान नहीं पहुंचा.