भारत का कमाल... 12 साल में 49.6 Cr लोग अत्यधिक गरीबी से बाहर निकले
India Reduces Extreme Poverty: भारत ने गरीबी घटाने के मामले में बड़ी उपलब्धि हासिल की है. विश्व बैंक की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, देश में अत्यधिक गरीबी की दर 2011 के 27.1 फीसदी से घटकर 2023 में 2.6 फीसदी रह गई. वहीं, रोजाना 4.20 डॉलर की आय वाले पैमाने पर करीब 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए. रोजगार बढ़ने, महिलाओं की भागीदारी और सरकारी योजनाओं ने इस बदलाव में अहम भूमिका निभाई.