मिंटो रोड से शुरू होगा INDIA ब्लॉक का 1 नवंबर का 'चलो दिल्ली' मार्च
इंडिया ब्लॉक का 1 नवंबर को 'चलो दिल्ली' मार्च दोपहर 12 बजे मिंटो रोड-कनॉट प्लेस जंक्शन से शुरू होकर रामलीला मैदान पहुंचेगा. मार्च 'वोट चोरी', लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के मुद्दे पर होगा. वहीं, ज्ञानेश कुमार के 'पब्लिक इम्पीचमेंट' कार्यक्रम को बारिश के कारण 31 अक्टूबर तक टाल दिया गया है.