Live webcams
एक मोबाइल के शक में ले ली जान! 47 साल के शख्स को पीट-पीटकर मार डाला
सूरत रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-4 पर मोबाइल चोरी के शक ने एक शख्स की जान ले ली. आरोपी आकाश को शक था कि 47 वर्षीय नितिन कक्कड़ ने उसका फोन चुराया है. इसी बात पर उसने नितिन को बेरहमी से पीटा और सिर पर कई वार किए. पोस्टमार्टम में हत्या की पुष्टि हुई तो रेलवे पुलिस ने CCTV फुटेज खंगालकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.