'जब आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', अखिलेश पर भड़के स्वामी प्रसाद
INDIA गठबंधन में शामिल किए जाने को लेकर स्वामी प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि जब अखिलेश यादव आजम खान के नहीं हुए तो स्वामी प्रसाद मौर्य के क्या होंगे! मौर्य ने अखिलेश को PDA का दुश्मन नंबर-1 बताया और दावा किया कि गठबंधन को लेकर उनकी राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से बातचीत हो चुकी है.