INDIA ब्लॉक की रैली से सोनीपत-दिल्ली बॉर्डर पर जाम, रेंग रहीं गाड़ियां
दिल्ली में इंडिया ब्लॉक की रैली में शामिल होने जा रहे कार्यकर्ताओं की गाड़ियों के चलते हरियाणा-दिल्ली के कई बॉर्डर पर भारी जाम लग गया है. सोनीपत के कुंडली बॉर्डर और केजीपी-केएमपी जीरो पॉइंट पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं. जिसके चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.