Live webcams
पत्नी को था महंगी गाड़ियों का शौक, पति ने चुरा ली 23 लाख की कार
भोपाल में एक कार शोरूम के कर्मचारी ने ग्राहक के नाम पर बुक करीब 23 लाख रुपये की फॉक्सवैगन वर्टस GT कार चोरी कर ली. आरोपी 28 सितंबर की रात कार लेकर फरार हो गया. शोरूम के CCTV में चेहरा साफ नहीं दिखा, लेकिन GPS ने कार की लोकेशन ट्रेस कर ली. पुलिस को कार आशिमा मॉल के पास मिली, जहां आरोपी की पत्नी उसे चला रही थी.